बच्चों के विवाद में रणक्षेत्र बना भोजपुर का दलित टोला

पूरी रात सजग रही कई थानों की पुलिस, चार गिरफ्तार 20 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी, गांव में तनाव का माहौल डुमरांव़ : प्रखंड के नया भोजपुर गांव के दलित टोला रविवार की देर शाम बच्चों के मामूली विवाद को लेकर सुलग गया़ देखते-ही-देखते दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे पर ईंट व पत्थर फेंके जाने […]

पूरी रात सजग रही कई थानों की पुलिस, चार गिरफ्तार

20 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी, गांव में तनाव का माहौल
डुमरांव़ : प्रखंड के नया भोजपुर गांव के दलित टोला रविवार की देर शाम बच्चों के मामूली विवाद को लेकर सुलग गया़ देखते-ही-देखते दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे पर ईंट व पत्थर फेंके जाने लगा. पूरा मुहल्ला रणक्षेत्र में तब्दील हो गया़ घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गयी और दोनों पक्षों के लोग गोलबंद होने लगे.
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कमलापति सिंह नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अलावे डुमरांव व कृष्णाब्रहम थाने की पुलिस के साथ ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल गांव में पहुंच गया और दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया़ गांव में पूरी रात चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती कर दी गयी़.
इस मामले में शामिल खुर्शीद कुरैशी, राजू कुरैशी, सुनील राम व गोविंद राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ दोनों पक्षों ने अलग-अलग 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला करीब 7़30 की बतायी जाती है.
दलित टोला के सुनील राम के दिव्यांग पुत्र अखिलेश राम मुहल्ले से गुजर रहा था कि खुर्शीद कुरैशी के पुत्र ने अखिलेश को चिढ़ा दिया. चिढ़ने से खपा दिव्यांग ने एक ईंट चिढ़ानेवाले को दे मारी. इस घटना के बाद दोनों परिवार आपस में उलझ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >