विद्यालयों में एक घंटा हिंदी बोल कर पढ़ाने का निर्देश
डुमरांव : संकुल संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को साधनसेवी पवन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मासिक गुरु-गोष्ठी हुई, जिसमें छात्रवृत्ति के लिए हार्ड कॉपी एवं साफ्ट कॉपी में सूची यथाशीघ्र, परिभ्रमण पत्र 2013-14 का मूल भाउचर सत्र 2014-15 के साथ उपयोगिता के साथ जमा करने का निर्देश दिया गया़ जबकि एनजीइपीइएल का उयोगिता, बाल […]
डुमरांव : संकुल संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को साधनसेवी पवन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मासिक गुरु-गोष्ठी हुई, जिसमें छात्रवृत्ति के लिए हार्ड कॉपी एवं साफ्ट कॉपी में सूची यथाशीघ्र, परिभ्रमण पत्र 2013-14 का मूल भाउचर सत्र 2014-15 के साथ उपयोगिता के साथ जमा करने का निर्देश दिया गया़ जबकि एनजीइपीइएल का उयोगिता, बाल पंजी में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का रिपोर्ट, बेंच-डेस्क की उपयोगिता जमा करने को कहा गया़ वहीं,
टू पापुलेशन क्लीन विद्यालय कैंपेन बाल स्वच्छता मिशन, सीआरसी पर भेजी गयी राशि लौटाने के संबंध में पत्र, 6 से 10 आयु वर्ग के बच्चों की दृष्टि में ‘मेरे सपनों का भारत पर’ उनके विचार आदान-प्रदान के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में जानकारी दी गयी.
विद्यालय परिसर के आस-पास स्वरूप आहार संबंधी स्टॉल, विद्यालयों में हर कक्षा में एक घंटा हिंदी बोलकर जोर-जोर से पढ़ाने सहित कार्यरत शिक्षकोंं का ब्योरा 2015-16 की मांग की गयी.
मौके पर गंगा सागर यादव, डॉ महेश प्रसाद यादव, श्रीकांत सिंह, प्रमोद ओझा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कमलेश सिंह, वीरेंद्र सिन्हा, हरेराम हरिजन, ओमनारायण ओझा के अलावे पांच सीआरसी अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे.