दलितों के जीवन में बदलाव के लिए याद आते हैं कर्पूरी

कर्पूरी जयंती पखवारे की हुई शुरुआत बक्सर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पखवारे पर राजद के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें पूर्व विधायक नंद किशोर राम ने कहा कि जननायक की देन है कि समाज के वंचित लोग भी राजनीति में आ सके हैं और उन्हें राजनीति में प्लेटफॉर्म मिल पाया है. […]

कर्पूरी जयंती पखवारे की हुई शुरुआत

बक्सर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पखवारे पर राजद के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें पूर्व विधायक नंद किशोर राम ने कहा कि जननायक की देन है कि समाज के वंचित लोग भी राजनीति में आ सके हैं और उन्हें राजनीति में प्लेटफॉर्म मिल पाया है. गरीबों-दलितों ने जो प्रयास किया अथवा उनके सामाजिक जीवन में बदलाव आया. उसके लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर को लोग कभी नहीं भूल सकते.
आयोजन में शेषनाथ सिंह ने कहा कि जननायक के सपनों को साकार करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रयास अनुकरणीय है. साथ ही बिहार के वैसे पिछड़े युवा जो महज अंगरेजी को लेकर सरकारी नौकरियों से वंचित रह जाते थे. ऐसे लोगों को जननायक कर्पूरी ठाकुर ने मुख्य धारा में लाने के लिए आमूल चूल बदलाव किया था. कार्यक्रम में मद्देश्वर कुशवाहा, जग नारायण यादव, परशुराम ततवा, अखिलेश यादव, जनार्दन दास, हसीम साह, सरफराज खां आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >