विधायक जी ''विभाग बिजली बिल भेज रहा गड़बड़''

सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने महदह और चक्रहंसी में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं बक्सर : सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को महदह, हुकहां और चक्रहंसी गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. ग्रामीणों ने विधायक से वृद्धावस्था पेंशन, खाद्य सुरक्षा, राशन कार्ड, जनवितरण प्रणाली में राशन […]

सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने महदह और चक्रहंसी में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

बक्सर : सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को महदह, हुकहां और चक्रहंसी गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. ग्रामीणों ने विधायक से वृद्धावस्था पेंशन, खाद्य सुरक्षा, राशन कार्ड, जनवितरण प्रणाली में राशन नहीं मिलने की शिकायत की. इसके अलावा सड़क, बिजली और पानी को लेकर ग्रामीणों ने अपनी बात रखी. सबसे बड़ी समस्या बिजली के बिल की गड़बड़ी को लेकर विधायक गंभीर दिखे,
जिसको लेकर उन्होंने शिकायत दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी महकमा जनता की सेवा के लिए है और जनता के परिश्रम और टैक्स के द्वारा इनका वेतन का भुगतान होता है.मैं आपकी समस्याओं को जानकारी के लिए आपके पास पहुंचा और आपकी सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा. मौके पर डॉ मनोज पांडेय, नेपाल सिंह, बबन सिंह, राम प्रसन्न द्विवेदी, विमलेश पाठक आदि शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >