बधार में युवक की हत्या

धनसोई : स्थानीय थाना क्षेत्र के छतौना गांव के बधार में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. हत्या के बाद बधार में सन्नाटा पसर गया है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छतौना गांव के श्रीराम पांडेय के […]

धनसोई : स्थानीय थाना क्षेत्र के छतौना गांव के बधार में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. हत्या के बाद बधार में सन्नाटा पसर गया है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छतौना गांव के श्रीराम पांडेय के रूप में की गयी है.

गांव से दूर बैकुंठपुर के बधार में युवक को दो गोली मार कर शव को अपराधियों ने वहीं फेंक दिया. बहरहाल, पुलिस परिजनों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है. हत्या के कारण पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >