जल्द बनेगा टुडीगंज में ओवरब्रिज
बक्सर : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम एके मित्तल ने बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और बक्सर के लोगों के लिए कई खास उपहार के तौर पर घोषणाएं भी कीं. लंबे समय से चल रहे टुडीगंज में ओवरब्रिज का सपना अब साकार होते दिख रहा है. बुधवार को जीएम ने टुडीगंज में ओवरब्रिज […]
बक्सर : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम एके मित्तल ने बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और बक्सर के लोगों के लिए कई खास उपहार के तौर पर घोषणाएं भी कीं. लंबे समय से चल रहे टुडीगंज में ओवरब्रिज का सपना अब साकार होते दिख रहा है. बुधवार को जीएम ने टुडीगंज में ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण कराने की बात कही है.
इसके अलावा कई ऐसे महत्वपूर्ण घोषणाएं की गयीं.बुधवार की दोपहर एक बज कर 25 मिनट पर जीएम अपने स्पेशल ट्रेन से बक्सर पहुंचे. इस दौरान उनके स्वागत में रेलवे के अधिकारी पहले से स्टेशन पर तैनात थे.जीएम के आगमन को लेकर स्टेशन के बाहर भीतर हर तरफ साफ-सफाई की गयी थी.प्लेटफार्म का रंग-रोगन किया गया था. हर तरफ सफाई झलक रही थी.
बाहरी परिसर में हर चीज सुव्यवस्थित किया गया था.रोजाना की तरह टेंपो का लगनेवाला जमघट भी स्टेशन परिसर से गायब था. जीएम स्टेशन बक्सर ट्रेन से उत कर प्लेटफार्म का मुआयना किये. सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. इसके बाद टिकट काउंटर पहुंच यात्रियों की सुविधा के मुताबिक हर चीज को बारीकी से परखा और मिली कमी को सुधार करने पर चर्चा की.
इस दौरान सदर विधायक मुन्ना तिवारी जीएम से मुलाकात कर इटाढी गुमटी के ओवरब्रिज के निर्माण कार्य शुरु नहीं होने का कारण जाना और विधायक ने इस संबंध में बिहार सरकार से भी बात करने की बात कही.लोगों ने जीएम से मिल कर पटना-रघुनाथपुर रेल विस्तार करने की मांग की.
निरीक्षण के दौरान रेलवे के एक दुकानदार के नाखून बढ़े रहने पर दुकानदार पर जुर्माना लगाया गया.जीएम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय शंकर समेत चार रेलकर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया.जीएम निरीक्षण के बाद दोपहर दो बज कर 40 मिनट पर वापस लौट गये.