एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित
जिलाधिकारी ने परियोजना के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की
बक्सर : एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वावधान में बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट द्वारा बक्सर के 30 मेधावी छात्रों को 24 हजार प्रति छात्र एसजेवीएन सिल्वर जुबली मेरिट स्कॉलरशिप की रााशि वितरित की गयी. जिलाधिकारी रमण कुमार ने प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि बांटी. होटल आकर्षक हेरिटेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि परियोजना द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन का काम किया जा रहा है,
जो प्रशंसनीय है. मौके पर परवीन गुप्ता ने निगम के क्रियाकलापों को रेखांकित किया और कहा कि एसजेवीएन द्वारा ताप बिजली घर परियोजना के क्षेत्र में मोबाइल हेल्थ वैन के जरिये पिछले दो वर्षों से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रहीं हैं.साथ ही परियोजना के द्वारा 10वीं पास 50 युवाओं को रोजगारोन्मुख अल्पकालीन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अब तक 2300 लोगों को चिकित्सा सेवाएं दी जा चुकी हैं.परियोजना प्रभावित पंचायतों में संरचनाओं के विकास का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है.
समारोह में बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के अपर महाप्रबंधक मुकुल तिरकी, डीडीसी मोबिन अली अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम,डीसीएलआर राजेश कुमार, एसडीओ गौतम कुमार समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे.
