मैट्रिक-इंटर परीक्षा में कदाचार रोकने को नुक्कड़ नाटक

मैट्रिक-इंटर परीक्षा में कदाचार रोकने को नुक्कड़ नाटकसंवाददाता, बक्सर. राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाओं में हुए व्यापक कदाचार को लेकर बढ़ती जा रही सख्ती को लेकर जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारी कवायद करने लगे हैं. इसी परिप्रेक्ष्य में एमपी हाइस्कूल में सोमवार को सभी प्रधानाचार्यों को बुला कर सरकार […]

मैट्रिक-इंटर परीक्षा में कदाचार रोकने को नुक्कड़ नाटकसंवाददाता, बक्सर. राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाओं में हुए व्यापक कदाचार को लेकर बढ़ती जा रही सख्ती को लेकर जिलों में शिक्षा विभाग के अधिकारी कवायद करने लगे हैं. इसी परिप्रेक्ष्य में एमपी हाइस्कूल में सोमवार को सभी प्रधानाचार्यों को बुला कर सरकार के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया और उनसे कदाचार न हो और उसे कैसे रोका जाय? पर सुझाव भी लिये गये. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विनायक पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कदाचार रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे और स्कूलों में सख्ती बरती जायेगी. अभी से ही इसकी तैयारी में स्कूलों के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है.कदाचार रोकने को हर तरह के उपाय किये जायेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों को भी कदाचार को प्रेरित न करके उन्हें बच्चों को उससे अलग रहने के लिए अनुरोध किया जायेगा. नुक्कड़ नाटक के जरिये कदाचार रोकने और कदाचार की बुराई को प्रदर्शित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >