स्पिच कांटेस्ट में अनामिका विनर, रागिनी बनी रनर

स्पिच कांटेस्ट में अनामिका विनर, रागिनी बनी रनरडीके कालेज परिसर में हुआ एनएसएस के बैनर तले पुरस्कार वितरण कार्यक्रमफोटो संख्या-03 छात्राओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य.डुमरांव़ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के धरीक्षणा कुंवरी महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा समारोह के तहत चलने वाली प्रतियोगिता के विजेता […]

स्पिच कांटेस्ट में अनामिका विनर, रागिनी बनी रनरडीके कालेज परिसर में हुआ एनएसएस के बैनर तले पुरस्कार वितरण कार्यक्रमफोटो संख्या-03 छात्राओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य.डुमरांव़ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के धरीक्षणा कुंवरी महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा समारोह के तहत चलने वाली प्रतियोगिता के विजेता के बीच पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डा़ अनिल कुमार सिंह व संचालन डा़ उषा किरण ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ़ प्राचार्य डा. कुमार ने कहा कि असफलता ही सफलता की जननी है़ प्रो धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं में निखार आता है़ इस तरह का आयोजन लगातार होना चाहिए़ उन्हाेंने विवेकानंद के बारे में कहा कि कम समय में अपनी विद्वता व कार्यशैली को पूरे भारत वर्ष में प्रदर्शित किया़ उषा रानी ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण होता है़ अध्यक्षीय संबोधन में कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि आचारण व व्यवहार से समाज को एक संदेश देने की जरूरत है़ कार्यक्रम के अंत में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका भारद्वाज, द्वितीय रागिनी कुमारी व तृतीय स्थान अनु कुमारी व सतीश कुमार पांडेय को प्राचार्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया़ मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, प्रो़ राजू मोची, बबलु चंदन, सत्यद्वीप, बरमेश्वर सिंह, विनय, विशाल दूबे, संजीव सहित अजीत सिंह, रेवती रमण मिश्रा व कॉलेजकर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >