बूंदाबांदी से किसानी को राहतमौसम. रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से रबी फसलों को फायदा खेतों में नमी बढ़ी, दो दिनों की वर्षा के बाद रबी के पटवन की जरूरत पूरी लौटती ठंड ने फिर दी दस्तक, कनकनी से जनजीवन अस्त-व्यस्तफोटो संख्या-01 आसमान को निहारता किसान. संवाददाता, डुमरांव पिछले कई माह से किसान नहरों मे पानी आने को लेकर जहां मायूस देखे जा रहे थे. वहीं सोमवार की शाम से हो रही रिमझिम बारिश से किसानी को राहत मिल गयी है. किसानों के चेहरे पर मुस्कान के साथ ही यह वर्षा रबी फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है़ खेतों में नमी बढ़ने के साथ ही रबी के पटवन की जरूरत लगभग पूरी हो गयी है. किसान मोहन, शिवजी, नंदकिशोर, दीपक आदि कहते हैं कि तमाम समस्याओं से पार पाकर हमने अपने खेतों में रबी की बोआई की है. नहर में एक बूंद भी पानी नहीं आया. ऐसे में पैदावार पर संकट की आहट से वे सहमे थे. जिसके चलते किसानों के चेहरे पर मायूसी के साथ-साथ चिंता भी सता रही थी़ किसानों ने अपने खेतों में रबी की बोआई के बाद से नहर में पानी आने का इंतजार कर थक गये, लेकिन पानी नहीं आ सका़ किसानों की मानें तो इस बार रबी फसल को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है़ अगर एक दो पानी भी रबी फसल को मिल जाय, तो फसलों को लहलहाने में मदद मिलेगी़ वैसे बारिश के पानी से कुछ हद तक फसलों के लिए यह पानी वरदान साबित होगा़ जबकि इलाके में इस बार ठंड नहीं पड़ने से दलहन की खेती पर खासा असर पड़ा है़ सिंचाई के साधनों की कमी झेल रहे किसानों को अब दलहन की खेती में भी मौसमी मार झेलने की आशंका बनी हुई है़ अगर रबी की खेती में पैदावार कम हुआ, तो किसानों को एक बार फिर परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ेगा. तापमान में बढ़ोतरी के कारण दलहन के फूल काफी कम लगे हैं. किसान बताते हैं कि तापमान और अधिक बढ़ा तो दलहन की फसल में उगे फूल झड़ जायेंगें और खेती चौपट हो सकती है़ सोमवार रात से हो रही रिमझिम बारिश रबी फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है़ बारिश से बढ़ी ठंड :सोमवार रात से हो रही बारिश से एक बार फिर ठंड बढ़ गयी है. पारा का मान गिर गया है. अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गयी है. इधर बूंदाबांदी ने एक बार फिर लौटती ठंड को टिकने का मौका दे दिया है. वर्षा के बाद कनकनी बढ़ गयी है.
बूंदाबांदी से किसानी को राहत
बूंदाबांदी से किसानी को राहतमौसम. रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश से रबी फसलों को फायदा खेतों में नमी बढ़ी, दो दिनों की वर्षा के बाद रबी के पटवन की जरूरत पूरी लौटती ठंड ने फिर दी दस्तक, कनकनी से जनजीवन अस्त-व्यस्तफोटो संख्या-01 आसमान को निहारता किसान. संवाददाता, डुमरांव पिछले कई माह से किसान नहरों […]
