फाइल को दबानेवाले पुलिस अधिकारी नपेंगे : एम रहमान

बक्सर : डीआइजी एम रहमान ने बक्सर डीएसपी कार्यालय की पांच घंटे तक फाइलों को खंगाला और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डीआइजी ने पांच घंटों में इंडेक्स फाइल, एसआर फाइल समेत अपराध अनुसंधान से जुड़ी अन्य फाइलों को खंगाला और उन फाइलों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश डीएसपी शैशव यादव को दिया. डीआइजी […]

बक्सर : डीआइजी एम रहमान ने बक्सर डीएसपी कार्यालय की पांच घंटे तक फाइलों को खंगाला और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डीआइजी ने पांच घंटों में इंडेक्स फाइल, एसआर फाइल समेत अपराध अनुसंधान से जुड़ी अन्य फाइलों को खंगाला और उन फाइलों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश डीएसपी शैशव यादव को दिया.

डीआइजी ने लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने और डकैती कांड का उद्भेदन कैसे हो, इस पर भी जानकारी दी. अपराध अनुसंधान की लंबित फाइलों को अविलंब निबटारा करने तथा जो पुलिस अधिकारी मामले को दबा कर रखे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. पांच घंटे के छानबीन के क्रम में डीएसपी कार्यालय में अफरातफरी मची रही और तैनात कर्मी और अधिकारी फाइलों को जुटाने में लगे रहे.

डीआइजी का अगला दौरा डुमरांव अनुमंडल कार्यालय होगा और वहां के लंबित मुकदमों पर भी जांच पड़ताल की जायेगी. हालांकि डीआइजी एम रहमान का कहना था कि यह रुटीन चेकिंग है, जो विभागीय स्तर पर लगातार होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >