भूकंप से बचने के लिए किया गया मॉक ड्रील

अंचल कार्यालय में हुई बैठक केसठ : अंचल कार्यालय के सभागार में भूकंप सुरक्षा सप्ताह को लेकर सोमवार को अंचल कर्मियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने की. बैठक में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के निमित मॉक ड्रील का भी आयोजन हुआ. अंचलाधिकारी ने उपस्थित सभी कर्मियों से चर्चा करते हुए […]

अंचल कार्यालय में हुई बैठक

केसठ : अंचल कार्यालय के सभागार में भूकंप सुरक्षा सप्ताह को लेकर सोमवार को अंचल कर्मियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने की. बैठक में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के निमित मॉक ड्रील का भी आयोजन हुआ. अंचलाधिकारी ने उपस्थित सभी कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि भूकंप से बचाव के लिए हम सबको कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भूकंप का झटका महसूस होते ही अपने स्थान से निकल कर बाहर खुले मैदान में आ जाएं और मकान में फंसे लोगों को बाहर निकालने में सहयोग करें.
भूकंप के समय घर से भागने का प्रयास नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है. बचाव के लिए घर में मजबूत टेबुल, पलंग और चौकी के नीचे छुप जाना चाहिए. भूकंप के समय अपने घरेलू गैस सिलिंडर और बिजली के स्विच को ऑफ कर दें. सीओ ने उपस्थित लोगों से भूकंप के दौरान होनेवाली परेशानी को लेकर चर्चा की और इसके लिए जागरूक रहने की अपील की. मौके पर सीआइ राम बहादुर चौधरी, कर्मचारी दीवान इरफान खां, कालिका चरण सिंह, राजकुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >