राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के तियरा गांव स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में सोमवार को कामरेड गया राम की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम के प्रारंभ में पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद उपस्थित वक्ताओं द्वारा इनके जीवन के पहलुओं पर इनके संघर्ष की कथा पर विचार व्यक्त किया गया.
गरीबों के मसीहा थे कामरेड गया
राजपुर : प्रखंड क्षेत्र के तियरा गांव स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में सोमवार को कामरेड गया राम की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम के प्रारंभ में पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद उपस्थित वक्ताओं द्वारा इनके जीवन के पहलुओं पर इनके संघर्ष की कथा पर विचार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम में […]

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने इनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीवाद से कम्युनिज्म तक का सफर करनेवाले एक सामाजिक कार्यकर्ता रहते हुए एक प्रखर पत्रकार और साहित्यकार भी रहे हैं. गरीबों के मसीहा गया राम अपने जीवन काल में पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे़ इनके संघर्ष गाथा की कहानी इस गांव सहित आस-पास के गांवो में भी गूंजती रहती है़ ऐसे महा पुरुष को हम शत-शत नमन करते हैं.
इसके बाद विशिष्ट अतिथि दिनारा के पूर्व विधायक शिवपूजन सिंह ने कहा कि इनकी स्मृतियां आज भी हमारे बीच जिंदा हैं, जो समाज को जागरूक करने का काम करती है़ आज के बच्चों को युवाओं को इनके मार्ग पर चलने की जरूरत है़ कामरेड गया राम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत्र हैं़ इस मौके पर उपस्थित मंगरांव मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही, पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला पार्षद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, मुनि चौबे, नाटककार सरस मौजूद थे.