छूरा मार कर किया घायल, बाइक लूटी

छूरा मार कर किया घायल, बाइक लूटीबक्सर. इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के समीप बाइकसवार अपराधियों ने एक युवक को छूरा मार कर जख्मी कर दिया और उसकी पल्सर बाइक लूट ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. बताया गया कि शुक्रवार शाम सात बजे बाइकसवार […]

छूरा मार कर किया घायल, बाइक लूटीबक्सर. इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के समीप बाइकसवार अपराधियों ने एक युवक को छूरा मार कर जख्मी कर दिया और उसकी पल्सर बाइक लूट ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. बताया गया कि शुक्रवार शाम सात बजे बाइकसवार पिता-पुत्र मंटू यादव व राजनाथ यादव अपने गांव इटाढ़ी से किसी संबंधी के घर जा रहे थे. इस दौरान बाइकसवार चार अपराधियों ने उन्हें आेवरटेक कर राेका और लूट-पाट की. विरोध करने पर बदमाशों ने मंटू यादव को छूरा मार कर घायल कर दिया व उसकी पल्सर बाइक लूट ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >