पं चंपारण ने सीवान को तीन गोलों से हरा खिताब पर जमाया कब्जा

खेल प्रेमियों से भरा रहा किला मैदान धूल के कारण राज्य भर की खिलाड़ियों को हुई फजीहत बक्सर जिले की प्रतिष्ठा सूबे में हुई खराब बक्सर : पश्चिमी चंपारण और सिवान के बीच खेले गये महिला फुटबॉल के फाइनल मैच में पश्चिम चंपारण की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की. किला मैदान में खचाखच […]

खेल प्रेमियों से भरा रहा किला मैदान

धूल के कारण राज्य भर की खिलाड़ियों को हुई फजीहत
बक्सर जिले की प्रतिष्ठा सूबे में हुई खराब
बक्सर : पश्चिमी चंपारण और सिवान के बीच खेले गये महिला फुटबॉल के फाइनल मैच में पश्चिम चंपारण की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की. किला मैदान में खचाखच भरे खेल प्रेमियों के बीच गुरुवार को दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ.निर्धारित समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया.अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी.नतीजा रहा कि निर्णायकों ने दोनों को पेनाल्टी सूट आउट से गोल करने का मौका दिया,
जिसमें पश्चिम चंपारण की टीम ने लगातार तीन गोल नेट में डाल दिये. वहीं, सिवान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी. ज्ञात हो कि इस पूरे टूर्नामेंट में किला मैदान में राज्य के आये विभिन्न जिलों से महिला खिलाडि़यों को धूल के कारण काफी फजीहत झेलनी पड़ी.जिसके कारण खिलाडि़यों ने नाराजगी भी जतायी.लगातार मैदान में पानी छिड़काव की मांग होती रही फिर भी कोई असर प्रशासनिक अधिकारियों पर नहीं पड़ा. जिसके कारण धूल भरे मैदान पर खिलाडि़यों को खेलना पड़ा.
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी सिवान की टीम विजेता बनी थी और आत्मविश्वास के साथ खेल रही थी और दर्शकों में भी यही विश्वास था कि इस बार सिवान ही फिर विजेता बन जायेगी. मगर पिछली बार की उप विजेता बनी पश्चिम चंपारण की टीम इस वर्ष विजेता बन गयी.पिछले साल इस प्रतियोगिता में हाजीपुर की टीम विजेता बनी थी मगर नाक आउट में ही हाजीपुर की टीम को बाहर हो जाना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >