सोन नहर में पानी नहीं आने से किसान चिंतित

सोन नहर में पानी नहीं आने से किसान चिंतित चौसा. सोन नहर का पानी चौसा सीवीसी कैनाल में नहीं आने से प्रखंड के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सिंचाई के अभाव में सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी गेहूं की फसल बरबाद होने लगी है. सोन नहर का पानी नहीं आने से चौसा, पवनी, चुन्नी, सिकरौल, […]

सोन नहर में पानी नहीं आने से किसान चिंतित चौसा. सोन नहर का पानी चौसा सीवीसी कैनाल में नहीं आने से प्रखंड के दक्षिण-पश्चिम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सिंचाई के अभाव में सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी गेहूं की फसल बरबाद होने लगी है. सोन नहर का पानी नहीं आने से चौसा, पवनी, चुन्नी, सिकरौल, सरेंजा, कोचाढ़ी, ओरा, रामपुर, तिवाय,पलिया, बुढाडीह,सौरी, राजापुर, गोसाईपुर, कठतर, सोनपा, जलीलपुर, सिकरौल आदि दर्जनों गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी गेंहू की फसल की सिंचाई अभी तक नहीं हो सकी है. क्षेत्र में बारिश नहीं होने और सोन नहर की रजवाहों में आज तक पानी नहीं आने से किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. प्रखंड के अंतिम छोर का इलाके की आबादी वैसे भी खेती पर ही निर्भर करती है. सोन नहर को चालू हुए दस दिन से अधिक हो गये परंतु चौसा सीवीसी कैनाल के अंतिम छोर तक पानी नहीं पंहुचा. किसान रामभजन सिंह, बांगा यादव,राजारमण पांडेय, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, मनीष तिवारी आदि किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा चौसा माइनर में मात्र 311 क्यूसेक पानी छोडा गया है जो मनोहरपुर फाल से नीचे गिर ही नहीं सकता. चौसा माइनर की अंतिम छोर तक सोन नहर का पानी पहुंचाने के लिए कम से कम उक्त रजवाहे में 500 क्यूसेक पानी छोड़ना होगा.गेहूं की फसल की बुआई हुए 45 दिन से ऊपर हो गया जो सिंचाई के अभाव में पीले होने लगे हैं. अगर समय से गेंहू की फसल का पटवन नहीं हुआ तो उसका प्रभाव उत्पादन क्षमता पर सीधा पड़ेगा. श्याम बिहारी सिंह, सुरेश सिंह,लालबचन राय,अवध बिहारी कुशवाहा, मीरहामजा ,ललन प्रसाद आदि किसानों ने जिलाप्रशासन से सोन का पानी चौसा माइनर में अंतिम छोर तक पहुंचाने की मांग की है.हाइकोर्ट के आदेश की अनदेखी चौसा. क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर हाइकोर्ट के निर्देश के बावजूद काला शीशा लगे लग्जरी वाहनों का परिचालन बेधड़क जारी है. जिला प्रशासन और पुलिस की लापरवाही व अनदेखी के कारण बक्सर-चौसा,चौसा-कोचस,चौसा-मोहनियां,चौसा यादव मोड़ से यूपी के गाजीपुर को जाने वाली प्रमुख मार्गों पर खुलेआम काला शीशा लगी वाहनों का परिचालन इन दिनों जारी है. जबकि हाईकोर्ट के द्वारा सूबे में काले शीशा लगी वाहनों के परिचालन पर बहुत पहले से पाबंदी लगा दी गयी है़ चौक-चौराहों पर शराब की हो रही बिक्री चौसा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रमुख चौक चौराहों व कस्बों में पुलिस निष्क्रियता के चलते अवैध ढंग से देशी शराब की बिक्री जोरों पर हो रही है. बताया जा रहा है कि चौसा यादव मोड,अखौरीपुर गोला,नरबतपुर,चौसा बारा मोड़, बहादुरपुर, कमरपुर, पवनी,चौसा रेलवे स्टेशन, चुन्नी, न्यायीपुर,बनारपुर आदि गांवों में स्थित चाय नाश्ते व अंडों की दुकानों पर अवैध रूप से खुलेआम देशी शराब की बिक्री जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >