बक्सर : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहनों की जांच मंगलवार को भी जारी रहा.इसके तहत जिले भर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गयी. जिला मुख्यालय पर अभियान के दूसरे दिन अधिकारी व सम्मानित नागरिकों ने लोगों को गुलाब का फूल थमा कर गांधीगिरी का पाठ पढ़ाया, ताकि लोग हेलमेट पहनना शुरू कर दें.
शहर के गोलंबर स्थित कैलाश ऑटो के समक्ष वाहन चेकिंग में एजेंसी के प्रोपराइटर अमित कुमार सिंह, परिवहन अधिकारी ने वाहनचालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने की नसीहत दी और साथ ही परिवहन अधिकारी ने बताया कि बिना हेलमेट के चलने पर जुर्माना लगाया जायेगा. अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, वाहनचालक के लिए सुरक्षित रहता है.
