एआइएसएफ के छात्रों ने यमुना चौक को किया जाम

बक्सर : पटना विश्वविद्यालय की 165 वीं जयंती समारोह में हुए हंगामें को लेकर एआइएसएफ बक्सर जिला कमेटी ने यमुना चौक पर राज्यव्यापी चक्का जाम के तहत चक्का जाम किया और विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही पटना विश्वविद्यालय के कुलपति और छात्रों के साथ मारपीट करनेवाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की. […]

बक्सर : पटना विश्वविद्यालय की 165 वीं जयंती समारोह में हुए हंगामें को लेकर एआइएसएफ बक्सर जिला कमेटी ने यमुना चौक पर राज्यव्यापी चक्का जाम के तहत चक्का जाम किया और विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही पटना विश्वविद्यालय के कुलपति और छात्रों के साथ मारपीट करनेवाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग की.

एआइएसएफ के छात्र नेता लकी जायसवाल ने कहा कि छात्र संघ का चुनाव नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है और बिहार के छात्र इसके लिए विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट आ रही है और सरकार चुप्पी साधे बैठी है.

धरना प्रदर्शन में अनिल दुबे, सोनू पटेल,विक्की, गुलशन, आदित्य मनीष, अंशु, सूरज, दीपू, अभिषेक, सहदाब, अमन वर्मा, शंभू तिवारी आदि शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >