बक्सर : धनसोई से एएसआइ अशोक कुमार सिंह का शव चपटही गांव से चरित्रवन लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बक्सर एसडीओ गौतम कुमार और बक्सर डीएसपी शैशव यादव समेत धनसोई थानाध्यक्ष और राजपुर के बीडीओ व अन्य अधिकारी शामिल हुए. चरित्रवन स्थित अंतिम संस्कार में गांव के साथ-साथ बक्सर से भी उनके रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में आये थे.
बक्सर के चरित्रवन में हुआ एएसआइ का अंतिम संस्कार
बक्सर : धनसोई से एएसआइ अशोक कुमार सिंह का शव चपटही गांव से चरित्रवन लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बक्सर एसडीओ गौतम कुमार और बक्सर डीएसपी शैशव यादव समेत धनसोई थानाध्यक्ष और राजपुर के बीडीओ व अन्य अधिकारी शामिल हुए. चरित्रवन स्थित अंतिम संस्कार में गांव के साथ-साथ बक्सर […]

इस बीच केके मंडल महिला कॉलेज के संस्थापक और पूर्व विधायक प्रो.हृदय नारायण सिंह एवं प्राध्यापक कमल बिहारी सिंह ने एएसआइ की हत्या की निंदा की और कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच राज्य सरकार कराये और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी करे. उन्होंने सरकार से पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की. शोक संवेदना जतानेवालों में फारुख खां, उत्तम कुमार यादव, संजय यादव आदि शामिल रहे.