संघमित्रा के गुजरने के बाद चटकी पटरी

बक्सर : पटना-मुगलसराय रेलखंड के दिलदारनगर जंकशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन शुक्र रहा कि संघमित्रा एक्सप्रेस आराम से निकल गयी़ हुआ यू कि संघमित्रा एक्सप्रेस के गुजरने के बाद रेल कर्मियों की नजर चटकी पटरी पड़ी़ चटकी पटरी की खबर मिलते ही स्थानीय कंट्रोल रूम के अधिकारियों में हड़कंप […]

बक्सर : पटना-मुगलसराय रेलखंड के दिलदारनगर जंकशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन शुक्र रहा कि संघमित्रा एक्सप्रेस आराम से निकल गयी़ हुआ यू कि संघमित्रा एक्सप्रेस के गुजरने के बाद रेल कर्मियों की नजर चटकी पटरी पड़ी़ चटकी पटरी की खबर मिलते ही स्थानीय कंट्रोल रूम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में डाउन परिचालन को ठप कर दिया गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिलदारनगर जंकशन के समीप गश्ती के दौरान रेल कर्मी को डाउन ट्रैक चटका दिखाया दिया. कर्मी ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने डाउन परिचालन को ठप कर दिया.

हालांकि लुप लाइन से गरीब रथ और तूफान एक्सप्रेस ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि पटना की ओर जानेवाली संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद रेल कर्मी को चटकी पटरी दिखायी दी. रेल कर्मियों की मदद से चटकी ट्रैक में क्लैम्पू लगा कर ट्रैक को दुरुस्त किया गया. ठंड के मौसम में अक्सर ट्रैक चटक जाने की समस्या बढ़ जाती है. इसे लेकर रेलवे लगातार ट्रैकों पर नजर रख रही है, जिससे समय रहते चटकी ट्रैक को मरम्मत किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >