जनता दरबार में प्रभारी डीएम ने 98 मामलों को निबटाया

भूमि विवाद, राशन कूपन व विकलांगता प्रमाण पत्र को लेकर सबसे ज्यादा पहुंचे थे फरियादी बक्सर : प्रभारी डीएम व उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने जनता दरबार लगा कर 98 मामलों की सुनवाई की. जनता दरबार में उन्होंने भूमि विवाद, राशन कूपन तथा विकलांगता प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, आइसीडीएस तथा कई विभागों की […]

भूमि विवाद, राशन कूपन व विकलांगता प्रमाण पत्र को लेकर सबसे ज्यादा पहुंचे थे फरियादी

बक्सर : प्रभारी डीएम व उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने जनता दरबार लगा कर 98 मामलों की सुनवाई की. जनता दरबार में उन्होंने भूमि विवाद, राशन कूपन तथा विकलांगता प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, आइसीडीएस तथा कई विभागों की शिकायतें जनता दरबार में सुनीं. बक्सर के आपूर्ति विभाग से जुड़े नौ मामले जनता दरबार में आये,
जिसमें लोगों ने अनाज न मिलने अथवा कार्ड न मिलने की शिकायतें लेकर पहुंचे थे. डुमरांव के अंचलाधिकारी से जुड़े सर्वाधिक 10 मामले जनता दरबार में आये. जबकि राजपुर सीओ के सात और बक्सर सीओ के 6 मामले जनता दरबार में लेकर फरियादी पहुंचे थे. पीएचइडी द्वारा राशि नहीं मिलने को लेकर एक ही गांव के तीन परिवार के लोग आये थे, जिनसे आवेदन लेकर पीएचइडी को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >