सातवें वेतन आयोग के विरोध में हुआ प्रदर्शन

बक्सर : सातवें वेतन आयोग रिपोर्ट के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को बक्सर रेलवे परिसर में जोनल संगठन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा ने प्रदर्शन व धरना दिया. प्रदर्शन रेलवे स्टेशन से होते हुए सहायक मंडल अभियंता शशि कुमार के कार्यालय के समय पहुंच कर्मचारी धरना पर बैठ […]

बक्सर : सातवें वेतन आयोग रिपोर्ट के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को बक्सर रेलवे परिसर में जोनल संगठन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा ने प्रदर्शन व धरना दिया. प्रदर्शन रेलवे स्टेशन से होते हुए सहायक मंडल अभियंता शशि कुमार के कार्यालय के समय पहुंच कर्मचारी धरना पर बैठ गये. यूनियन ने 26 सूत्री मांगों से संबंधित पत्र को सहायक अभियंता को सौंपा.

पत्र में नयी पेंशन नीति वापस लेना, वार्षिक वेतन वृद्धि को बढ़ाना, न्यूनतम वेतन 26 हजार करने समेत कुल 26 मांगों हैं. यूनियन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को पूरे भारत में डीआरएम, चेयरमैन, जीएम के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया.

जिसके माध्यम से नयी सातवें पेंशन आयोग का विरोध किया गया और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों को फरवरी के पहले सप्ताह के भीतर नहीं माना गया, तो सात मार्च को रेलवे के साथ-साथ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारी हड़ताल पर जायेंगे.

प्रदर्शन में सचिव नीरज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आरके सिंह, उमेश सिंह, मनोज मिश्रा, मनजी यादव, सतीश पांडेय, अजय कुमार समेत अन्य शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >