सोना कारोबारी से आभूषण लूटनेवाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सोना कारोबारी से आभूषण लूटनेवाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार11 महीने बाद मिली पुलिस को कामयाबी, स्वर्ण व्यवसायी लूट का मिला मुख्य आरोपित-पांच नामजदों समेत आठ में से अब भी छह फरारबक्सर. 11 महीने के बाद स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर हत्या के प्रयास और लूट के वारदात के आरोपितों में से एक महत्वपूर्ण कड़ी राजू चौधरी […]

सोना कारोबारी से आभूषण लूटनेवाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार11 महीने बाद मिली पुलिस को कामयाबी, स्वर्ण व्यवसायी लूट का मिला मुख्य आरोपित-पांच नामजदों समेत आठ में से अब भी छह फरारबक्सर. 11 महीने के बाद स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर हत्या के प्रयास और लूट के वारदात के आरोपितों में से एक महत्वपूर्ण कड़ी राजू चौधरी को बक्सर नगर पुलिस ने मंगलवार को डुमरांव अनुमंडल के पुराना भोजपुर से गिरफ्तार किया गया. स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड में पांच नामजद और तीन अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया था. इनमें घटना के बाद इस कांड का लाइनर धर्मेंद्र वर्मा को पुलिस ने सबसे पहले दबोचा था. इसके बाद से अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी. मगर पुलिस को 11 महीने बाद राजू की गिरफ्तारी के रूप में दूसरी सफलता मिली. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पौस इलाके में 14 फरवरी, 2015 को संदीप वर्मा अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे,तभी घात लगाये अपराधियों ने इन्हें गोली मार कर जख्मी कर ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ लोगों को अभियुक्त बनाया था. मगर अब तक तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.स्वर्ण व्यवसायी संदीप वर्मा किसी तरह इस घटना में घायल होने के बाद जीवित बच पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >