सही ढंग से चलेगा एसएनसीयू -पटना से आयी यूनिसेफ की टीम ने किया मशीनों का वेरिफिकेशन -स्टॉफ नर्स एवं चिकित्सक की नियुक्ति की पहल शुरू फोटो-8-एसएनसीयू में मशीनों का निरीक्षण करती पटना से आयी यूनिसेफ की टीम. बक्सर. सदर अस्पताल के कैंपस में रुग्ण स्थिति में संचालित अति महत्वपूर्ण शिशु गहन चिकित्सा इकाई का लाभ लगातार बक्सरवासियों को शीघ्र ही मिलने का आसार दिखने लगा है. सिविल सर्जन के प्रयास से एसएनसीयू जल्द ही सुचारु ढंग से काम करना शुरू कर देगा. पटना से यूनिसेफ के विजय श्री के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने बक्सर एसएनसीयू केंद्र के मशीनों की जांच की तथा एसएनसीयू के लिए नियुक्त नर्सों को मशीनों के संचालन की बारीकियां समझायीं. बता दें कि बक्सर एसएनसीयू केंद्र के संचालन के लिए 4 चिकित्सक एवं 13 नर्स की आवश्यकता है. इन्हीं स्टॉफों की कमी के कारण एसएनसीयू अपने उद्घाटन काल 2012 से रुग्ण स्थिति में संचालित था. कुछ दिनों तक एक चाइल्ड चिकित्सक के सहारे चला परंतु उनके स्थानांतरण के बाद केंद्र पुन: रुग्ण स्थिति में आ गया. विजय श्री ने कहा कि केंद्र की सभी मशीनें बिल्कुल ठीक हालत में हैं. केंद्र में नियुक्त होने वाले कर्मियों को पुन: पटना में ट्रेनिंग देनी पड़ेगी. सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण केंद्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है. मौके पर सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ केएन गुप्ता, डॉ आरबी श्रीवास्तव, इटाढ़ी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ शैलेंद्र कुमार के साथ एसएनसीयू स्टाफ नर्स मौजूद थी.आज नहीं आयेगी महानंदाबक्सर. अलीगढ़ से सिक्किम की ओर जाने वाली 5484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन बुधवार को ठप रहेगा. उक्त ट्रेन बक्सर स्टेशन नहीं आयेगी. बक्सर में ट्रेन का ठहराव रात्रि 10.39 मिनट पर है.रेलवे की चेकिंग में 7 गिरफ्तारबक्सर. मंगलवार को रेलवे के दो मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिनसे जुर्माना की राशि लेकर छोड़ दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार महिला बोगी में पुरुष यात्री के सफर करने के जुर्म में छह यात्री को गिरफ्तार किया गया और अन्य एक मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया. सभी से जुर्माना राशि लेकर बेल पर छोड़ दिया गया.
सही ढंग से चलेगा एसएनसीयू
सही ढंग से चलेगा एसएनसीयू -पटना से आयी यूनिसेफ की टीम ने किया मशीनों का वेरिफिकेशन -स्टॉफ नर्स एवं चिकित्सक की नियुक्ति की पहल शुरू फोटो-8-एसएनसीयू में मशीनों का निरीक्षण करती पटना से आयी यूनिसेफ की टीम. बक्सर. सदर अस्पताल के कैंपस में रुग्ण स्थिति में संचालित अति महत्वपूर्ण शिशु गहन चिकित्सा इकाई का लाभ […]
