राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के भरखरा गांव और गैधरा गांव में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ भरखरा गांव में आग लगने से सुरेंद्र सिंह की भैंस के अलावा उसमें रखा हुआ अनाज और तीन हजार रुपये नकदी जल कर राख हो गया.
वहीं, दूसरी तरफ गैधरा गांव में आग लगने से अरविंद कुमार के घर का अनाज सहित पशुओं का चारा और कपड़ा जल कर राख हो गया. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए कर्मचारी को भेज दिया गया है. शीघ्र ही इनको मुआवजा दे दिया जायेगा.
