सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस में ब्रेक बाइडिंग से यात्री भयभीत

बक्सर : सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से बुधवार की दोपहर में 12.10 बजे बक्सर स्टेशन पर धुआं निकलने लगा.. ट्रेन में अचानक ब्रेक बाइडिंग हो जाने से ट्रेन बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गयी. जानकारी के मुताबिक सूरत से भागलपुर की ओर जानेवाली 19047 डाउन सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन मुगलसराय से खुल कर बक्सर […]

बक्सर : सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से बुधवार की

दोपहर में 12.10 बजे बक्सर स्टेशन पर धुआं निकलने लगा.. ट्रेन में अचानक ब्रेक बाइडिंग हो जाने से ट्रेन बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गयी.
जानकारी के मुताबिक सूरत से भागलपुर की ओर जानेवाली 19047 डाउन सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन मुगलसराय से खुल कर बक्सर की ओर आ रही थी.जब ट्रेन बक्सर पहुंची,तो ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग हो गया, जिससे पहिये से धुआं निकलने लगा और ट्रेन स्टेशन पर आते आते रूक गयी. वहीं, खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी सतर्क हो गये और ट्रेन के ब्रेक बाइडिंग को छोड़ाने में रेलकर्मी जुट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >