मामला उर्दू व बांग्ला शिक्षकों की बहाली का

बक्सर : उर्दू और बांग्ला शिक्षक बहाली को लेकर अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन अबतक एनआइसी पर नहीं किया गया है. इससे अभ्यर्थियों ने नाराजगी प्रकट की है़ राज्य सरकार की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार, 23 दिसंबर तक सभी अंतिम मेधा सूची को एनआइसी पर लोड कर प्रकाशन कर देना था. लेकिन, नियोजन […]

बक्सर : उर्दू और बांग्ला शिक्षक बहाली को लेकर अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन अबतक एनआइसी पर नहीं किया गया है. इससे अभ्यर्थियों ने नाराजगी प्रकट की है़ राज्य सरकार की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार, 23 दिसंबर तक सभी अंतिम मेधा सूची को एनआइसी पर लोड कर प्रकाशन कर देना था. लेकिन, नियोजन इकाइयों की लापरवाही के कारण अब तक एनआइसी पर सूची का प्रकाशन नहीं किया जा सका है. इसे लेकर डीपीओ स्थापना विनायक पांडेय काफी संजीदा हैं.

उन्होंने कहा है कि शिड्यूल के मुताबिक 23 दिसंबर से पहले सूची को एनआइसी पर प्रकाशन नहीं किया गया, तो उस नियोजन इकाई से नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया जा सकता है. डीपीओ ने बताया कि अब तक जिले में नियोजन प्रक्रिया शिड्यूल के अनुसार चल रही है. लेकिन, कुछ लापरवाह नियोजन इकाई के कारण परेशानी हो रही है. यदि 23 दिसंबर तक सभी सूची नेट एनआइसी पर प्रकाशित नहीं की गयी, तो लापरवाही बरतनेवाली नियोजन इकाई पर कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने बताया कि अनुमोदन का काम तय समय पर पूरा कर लिया गया था.14 दिसंबर से पहले सभी सूचियों का अनुमोदन किया जा चुका है.

11 प्रखंडोंे व 35 पंचायतों की सूची नहीं हुई प्रकाशित : जिले में कुल 11 प्रखंडों और 35 पंचायतों में उर्दू और बांग्ला शिक्षकों की बहाली होनी है. हालांकि, इन सभी नियोजन इकाइयों में पड़े आवेदनों की सूची का अनुमोदन 14 दिसंबर को हो चुका है, लेकिन अबतक अंतिम सूची को एनआइसी पर लोड नहीं किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >