ब्रह्मपुर : प्रखंड के बाबा ब्रह्मेश्वनाथ मंदिर के सामने लगी पारचून दुकानों को दुकानदारों ने रविवार को बंद रखा. ज्ञात हो कि बाबा ब्रहमेश्वरनाथ मंदिर के उत्तर में प्लाट नंबर 4033 करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर फुटकर पारचून के दुकानदाराें का कब्जा है और इसी जमीन में हनुमान जी का एक मंदिर भी है, जिसका निर्माण कार्य मंदिर प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है़ इसी को लेकर दुकानदारों एवं मंदिर प्रशासन में तनातनी बनी हुई है़
दुकानदारों का कहना है कि मंदिर बनाने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जो मंदिर का छज्जा निकल रहा है, वो हनुमान मंदिर के जमीन में नहीं तथा उससे दुकानाें को नुकसान पहुंच रहा है़ दुकानदार संघ के अध्यक्ष मो़ शहाबुद्दीन, अख्तर हुसैन, अनवर हुसैन, मो़ सकिल, दीपू साह, संजय यादव, हरिहर चौरसिया, शिव मोहन यादव आदि ने बताया कि मंदिर के अवैध निर्माण को रोकने के लिए वे लोग ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे हैं,
फिर भी निर्माण कार्य जारी है़ दुकानदारों का कहना है कि यह आम गैरमजरूआ जमीन है, जिस पर अस्थायी टीन की गुमटी रख कर हमलोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं.
