बक्सर : केसठ/चौगाईं. ठंड के कारण प्रखंड में गरीबों का जीना मुहाल हो गया है. लोग किसी तरह घरों में पुआल व फटे कंबल से बदन को ढक कर इस कंपकंपाती ठंड को काट रहे हैं. वहीं, प्रखंड के किसी भी चौक-चौराहे पर सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है, जिसे लोग ताप कर शरीर में गरमाहट पैदा कर सकें.
गांवों में रहनेवाले गरीब-गुरबे के बच्चे एवं बुजुर्गों को शामत आ गयी है. वहीं, ठंड को बढ़ाने में पछुआ हवा आग में घी के सामान काम कर रही है. शाम ढलते ही पछुआ हवा के कारण ठंड ज्यादा बढ़ जा रही है. केसठ व चौगाईं बाजार पर आये दिन शाम सात-आठ बजे तक लोगों की चहल कदमी दिखाई पड़ती है,
लेकिन इस समय सूर्य अस्त होते ही लोग घरों की ओर रवाना होने लगे हैं. सड़कें और गांवों की गलियां भी शाम छह बजे तक सुनसान हो जा रही हैं.
