बक्सर : लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखनेवालों पर विभाग ने अब कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग के अधिकारी एक टीम बना कर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर बकायेदारों का कनेक्शन काट रहे हैं, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मचा गया है. गुरुवार को नगर के कोइरपुरवा मुहल्ला में 30 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया. बिजली विभाग के जेइ सचिन कुमार ने बताया कि कोइरपुरवा मुहल्ला में लगभग 8 माह से 30 लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं किया था, जिसे लेकर गुरुवार को छापामारी कर सभी का कनेक्शन काट दिया गया है.
बता दें कि इसके पूर्व भी अंबेडकर चौक स्थित 10 दुकानों का कनेक्शन विभाग ने काट दिया. बकायेदारों पर विभाग की विशेष नजर है और आगे भी अभियान के तहत बकायेदारों का कनेक्शन काटने का काम चलता रहेगा.
