ढुढनी समेत आसपास के ग्रामीणों ने की यात्रियों की मदद

बक्सर/चौसा : स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से यात्रियों को मदद पहुंचाने में दिन भर जुटे रहे. नजदीक के गांव ढुढनी के घरों से दूध लेकर, चाय बना कर यात्रियों को पिलाया गया और जिन बच्चों को दूध की जरूरत थी, उन्हें पिलाने के लिए दूध भी उपलब्ध कराया गया. कई यात्रियों ने वहां जाकर […]

बक्सर/चौसा : स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से यात्रियों को मदद पहुंचाने में दिन भर जुटे रहे. नजदीक के गांव ढुढनी के घरों से दूध लेकर, चाय बना कर यात्रियों को पिलाया गया और जिन बच्चों को दूध की जरूरत थी, उन्हें पिलाने के लिए दूध भी उपलब्ध कराया गया. कई यात्रियों ने वहां जाकर स्नान भी किया.

हादसे के बाद उस क्षेत्र के ग्रामीणों ने आवश्यकतानुसार मदद की. पवनी पंचायत के पूर्व मुखिया जग नारायण सिंह, वर्तमान मुखिया राम भजन कुशवाहा ने यात्रियों की मदद की. पवनी पंचायत के राज मिस्त्री नंदू सिंह, वकील रजक, ढुढनी के सतीश कुमार, जयशिव, निर्मल सिंह,ओमप्रकाश आदि ग्रामीणों ने बताया की ट्रेन में फंसे यात्रियों की नि:स्वार्थ सेवा करके हम लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >