50 हजार के दो इनामी अपराधी पकड़ाये

बक्सर : 50 हजार रुपये के इनामी बक्सर जिले के दो कुख्यात अपराधियों गुड्डू राय और सोनू सिंह को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात गुड्डू राय पर 21 संगीन मामले दर्ज हैं. वहीं, सोनू सिंह पर 12 मामले दर्ज हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी 50 हजार के ये दोनों इनामी अपराधी टॉप […]

बक्सर : 50 हजार रुपये के इनामी बक्सर जिले के दो कुख्यात अपराधियों गुड्डू राय और सोनू सिंह को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात गुड्डू राय पर 21 संगीन मामले दर्ज हैं. वहीं, सोनू सिंह पर 12 मामले दर्ज हैं. राज्य सरकार द्वारा जारी 50 हजार के ये दोनों इनामी अपराधी टॉप टेन में हैं.
राजपुर थाने के डेहरी गांव निवासी गुड्डू राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के पास से ट्रेन से कूद कर भाग गया था तथा बक्सर पुलिस को भी कई बार यह चकमा दे चुका है. रंगदारी के मामले में भी गुड्डू राय की चर्चा है.
रही है. वहीं, सोनू सिंह औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री का रहनेवाला है और इसके ऊपर भी 50 हजार का इनाम घोषित है. पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >