कोहरे का कहर : नहीं आयी पंंजाब मेल, महानंदा व आनंद विहार एक्सप्रेस
बक्सर/डुमरांव : अचानक बढ़ी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. तीन-चार दिनों से सुबह से लेकर दोपहर तक शहर कोहरे के आगोश में रह रहा है़ बुधवार को पूरे दिन भगवान भस्कर ने दर्शन नहीं दिया़ लोग ठंड के चलते शरीर से गरम कपड़े को हटाना मुनासिब नहीं समझे.
अधिक कोहरे रहने से वाहन सहित ट्रेनों की रफ्तार में भी कमी आयी है, जिसकी वजह से ट्रेनें भी विलंब से चलीं. वहीं, सड़कों पर वाहनों के गति में कमी दिखी. जो वाहन सड़क पर दिखें हेड लाइट के सहारे चलते हुए. वहीं, ठंड में मौसमी बीमारियों ने भी तेजी से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ आरबी प्रसाद और डॉ चंद्रमणि विमल ने कहा कि ठंड के प्रभाव से कई बीमारियां तेजी से बढ़ जाती हैं, जिससे खासकर बच्चों को बेहतर तरीके से रखने के साथ अपने भी सतर्क रहना जरूरी है़
पटना की ओर जानेवाली नौ ट्रेनें चलीं विलंब से
लगातार ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्रियों में रेलवे के प्रति काफी असंतोष देखने को मिल रहा है. यात्रियों का कहना है कि लगातार रेलवे के कई नियमों में सुधार किया गया. साथ ही सुविधा के नाम पर यात्री भाड़ा भी बढ़ाया गया, लेकिन ट्रेनों के विलंब परिचालन को लेकर रेलवे बिल्कुल उदासीन है. बुधवार को भी दर्जन भर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई कई घंटे विलंब से बक्सर पहुंची. बुधवार को पटना की दो और मुगलसराय की एक ट्रेन का परिचालन ठप रहा,जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक पटना की ओर जानेवाली 13132 आनंद विहार एक्सप्रेस और 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन ठप रहा.आनंद विहार एक्सप्रेस का बक्सर में ठहराव देर रात्रि एक बज कर 48 मिनट पर है.
वहीं,मुगलसराय की ओर जानेवाली 13005 पंजाब मेल ट्रेन का भी परिचालन सोमवार को ठप रहा. उक्त ट्रेन का बक्सर में ठहराव सुुबह पांच बज कर 57 मिनट पर है. तीनों ट्रेनों का परिचालन रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई.सबसे ज्यादा परेशानी आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द रहने से हुई. कोलकता की ओर जानेवाले यात्रियों को दूसरे ट्रेनों के सहारे रहना पड़ा. आनंद विहार एक्सप्रेस के परिचालन ठप रहने की जानकारी नहीं रहने से यात्री निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंच गये थे, लेकिन जब ट्रेन के रद्द की सूचना मिली,तो काफी मायूस हो गये.वहीं,15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द रहने से पटना की ओर जानेवाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी.
ठंड में बच्चों को बचाएं निमोनिया से
इस तरह फैलता है छोटे बच्चों में निमोनिया : निमोनिया कई तरीकों से फैल सकता है़ वायरस और बैक्टीरीया अक्सर बच्चों के नाक या गले में पाए जाते हैं और अगर वह सांस से अंदर चले जाये, तो फेफड़ों में जा सकते हैं़ वह खांसी या छींक की बूंदों से हवा नली के जरिये भी फैल सकते हैं
इस तरह रोका जा सकता है निमोनिया : वैक्सीन, उचित पौष्टिक आहार व पर्यावरण की स्वच्छता के जरिये निमोनिया को रोका जा सकता है़ निमोनिया के बैक्टीरिया का इलाज एंटीबायटिक से हो सकता है, लेकिन केवल एक तिहाई बच्चों को ही एंटीबायटिक्स मिल पा रहा है़
इसलिए जरूरी है कि सर्दियों में बच्चों को गर्म रखा जाये, बच्चों को ठंड में शुद्ध सरसो का तेल लगा कर धूप में बैठाया जाया़ याद रहे अगर जोर की हवा चल रही हो, तो बच्चों को इससे बचाएं
इन वैक्सीन को बच्चों को लगवाएं : नियूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन और हायमोफील्स एनफलुएंजा टाइप बी दो प्रमुख वैक्सीन हैं, जो निमोनिया से बचाती हैं, लेकिन 70 प्रतिशत बच्चों को महंगी कीमत और जानकारी के अभाव की वजह से यह वैक्सीन नहीं लगवाई जाती
ये ट्रेनें रहीं विलंब
पटना की ओर जानेवाली ट्रेनें
12570 गरीब रथ नौ घंटे व 22406 गरीब रथ 14 घंटे विलंब से चली
13258 जनसधारण चार घंटे, समय-5:17
12392 श्रमजीवी एक्स.साढ़े तीन घंटे, समय 5:17
13008 तूफान एक्स. सात घंटे,समय-2:40
12947 अजीमाबाद एक्स.सात घंटे,समय-2:08
12149 पूणे पटना एक्स.पांच घंटे,1:46
12402मगध एक्स. आठ घंटे, समय 9:15
14056 ब्रह्मपुत्रा मेल छह घटे
मुगलसराय की ओर जानेवाली ट्रेन
12505 नार्थ एक्स. नौ घंटे, समय-5:11
16360 एर्नाकुलम एक्सप्रेस छह घंटे,17:58
