दो बाइकों की टक्कर में एक मरा

डुमरांव : मंगलवार को स्टेट हाइवे की सड़क पर पुराना भोजपुर के पावर ग्रिड के समीप दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में सिमरी के मझवारी गांव निवासी बनारसी कुशवाहा के 30 वर्षीय पुत्र रितेश कुशवाहा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ जबकि दूसरे बाइक पर सवार पुराना भोजपुर के तकिया मुहल्ला निवासी […]

डुमरांव : मंगलवार को स्टेट हाइवे की सड़क पर पुराना भोजपुर के पावर ग्रिड के समीप दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में सिमरी के मझवारी गांव निवासी बनारसी कुशवाहा के 30 वर्षीय पुत्र रितेश कुशवाहा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ जबकि दूसरे बाइक पर सवार पुराना भोजपुर के तकिया मुहल्ला निवासी हीरो कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ इस हादसे में मृतक की चाची सरिता देवी व नौ माह की बच्ची साक्षी कुमारी जख्मी हो गयी.

घटना की सूचना मिलते है नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुधीर कुमार मौके पर पहुंच घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हीरो को बनारस रेफर कर दिया है़ परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी.

इसी माह में वह विदेश जानेवाला था, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी थी़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है़ वहीं, दूसरी ओर मझवारी गांव में इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >