शीघ्र पूरा करें ओवरब्रिज का निर्माण : डीआरएम

बक्सर : मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का डीआरएम एनके गुप्ता ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर फैली गंदगी को देख डीआरएम ने अधिकारियों को फटकार लगायी और स्टेशन की साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. डीआरएम मंगलवार को 13413 अप फरक्का एक्सप्रेस से बक्सर पहुंचे. डीआरएम के स्वागत में पहले से […]

बक्सर : मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का डीआरएम एनके गुप्ता ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर फैली गंदगी को देख डीआरएम ने अधिकारियों को फटकार लगायी और स्टेशन की साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. डीआरएम मंगलवार को 13413 अप फरक्का एक्सप्रेस से बक्सर पहुंचे.

डीआरएम के स्वागत में पहले से ही प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रेलवे के अधिकारी खड़े दिखे. डीआरएम ट्रेन से उतरते ही प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई का जायजा लेने लगे. शौचालय ट्रैक पर फैली गंदगी को देख कर नाराजगी जतायी. इसके बाद नये ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को ब्रिज पर यात्री सुरक्षा का ध्यान देने के साथ-साथ शीघ्र ब्रिज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है. निरीक्षण करने के बाद डीआरएम एनके गुप्ता दिलदारनगर की ओर प्रस्थान कर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >