बादलों का रहा आसमान पर कब्जामौसम के बिगड़ते मिजाज से परेशान रहे लोग गोपालगंज. रविवार की रात जिले के कई इलाकों में बूंदा – बांदी हुई. सोमवार को मौसम पूरी तरह बदला रहा. सुबह से ही तेज हवा चल रही थी. आसमान बादलों से भरा था. दिन में करीब 1 बजे आसमान साफ हुआ. रविवार की दोपहर से मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव को देख किसानों के होश उड़े रहे. गनीमत यह रही कि मामला बूंदा-बांदी तक ही सिमट गया. हालांकि आसमान पर अब भी बादल हैं. लिहाजा बारिश की आशंका बनी हुई. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय के अनुसार 24 घंटे में अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस (डिसे) घट कर 24 पर आ गया. न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़ कर 18.2 पर आ गया.मौसम विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जो पूर्वानुमान जताया है उसके अनुसार इस दौरान मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26-30 और न्यूनतम 15-18 डिसे के बीच रहेगा. उत्तर बिहार के मौसम के बारे में विभाग का पूर्वानुमान इससे अलग है, कुछ इलाकों में मौसम ठीक-ठाक और मंगलवार को छिटपुट बारिश संभव है.
बूंदा -बांदी से बदला रहा मौसम
बादलों का रहा आसमान पर कब्जामौसम के बिगड़ते मिजाज से परेशान रहे लोग गोपालगंज. रविवार की रात जिले के कई इलाकों में बूंदा – बांदी हुई. सोमवार को मौसम पूरी तरह बदला रहा. सुबह से ही तेज हवा चल रही थी. आसमान बादलों से भरा था. दिन में करीब 1 बजे आसमान साफ हुआ. रविवार […]
