तीसरे दिन भी गोलंबर पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था

बक्सर : बुधवार की रात शहर के गोलंबर पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद आक्रोशित द्वारा किये गये तोड़फोड़ को देखते हुए तीसरे दिन भी गोलंबर के आसपास पुलिस की कड़ी चौकसी रही. वहीं, धीरे-धीरे क्षेत्र में जनजीवन भी सामान्य होते नजर आया. डुमरांव डीएसपी आरके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस […]

बक्सर : बुधवार की रात शहर के गोलंबर पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद आक्रोशित द्वारा किये गये तोड़फोड़ को देखते हुए तीसरे दिन भी गोलंबर के आसपास पुलिस की कड़ी चौकसी रही. वहीं, धीरे-धीरे क्षेत्र में जनजीवन भी सामान्य होते नजर आया. डुमरांव डीएसपी आरके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने सारिमपुर में अपनी चौकसी बढ़ा दी है.
बताया जाता है कि घटना के दिन उग्र हुए लोगों में सर्वाधिक लोग सारिमपुर से ही आये थे. क्योंकि घटनास्थल के निकट यही सबसे नजदीक का क्षेत्र था. गोलंबर और आसपास के इलाके में सामान्य होता जनजीवन अब दिखने लगा है. कल तक हादसे के कारण स्कूल जानेवाले छोटे-छोटे बच्चे नहीं जा रहे थे और उनके अभिभावक बच्चों को घरों में ही रहने के लिए विवश कर रहे थे, लेकिन तीसरे दिन अब उस क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया है और स्कूलों में पढ़ाई भी सुचारु ढंग से होने लगी है.
दो दिनों से तनावपूर्ण माहौल के कारण आसपास के रहनेवाले लोग परेशानियों में जी रहे थे. रोजमर्रा का काम करनेवाले लोगों के लिए रोटी की समस्या हो रही थी जो अब सामान्य स्थिति आने पर ठीक हो गयी है. इस बीच गोलंबर के आसपास के व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के पास गुहार लगायी है, ताकि वे व्यवसाय में परेशानी महसूस न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >