खगड़िया: जमीन विवाद में देवर ने भाभी को मारी गोली, मौके पर मौत, हाल ही में जेल से बाहर आया था लुरो सिंह

बिहार के खगड़िया जिले में जेल से बाहर आये देवर ने भाभी की गोली मार कर हत्या कर दी. मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव की है. आरोपी देवर घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले में जेल से बाहर आये देवर ने भाभी की गोली मार कर हत्या कर दी. मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव की है. आरोपी देवर घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी. शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है.

दोनों भाई के बीच था भूमि विवाद 

बताया जाता है कि बुधवार को श्रीराम सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर बैठे थे. इसी दौरान उनका मंझला भाई लुरो सिंह पांच आदमी से पहुंचा. उनसे जमीन को लेकर बातचीत करने लगा. दोनों भाइयों के बीच पहले तो वाद विवाद हुआ, लेकिन विवाद हाथापाई तक पहुंच गयी. मारपीट के दौरान लुरो सिंह ने अपने भाई श्रीराम सिंह पर गोली चला दी. दो गोली चलायी. लेकिन, गोली उसकी भाभी कंचन माला देवी को लग गयी. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही कंचन देवी की मौत हो गयी. गोलीबारी के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया.

हाल ही में जेल से रिहा हुआ था देवर 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लुरो सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है. कुछ दिनों पूर्व ही एक आपराधिक मामले में वो जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है. जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार अपने भाई पर जमीन विवाद के मामले में धमकी दे रहा था. कंचन के पति ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी थी.

परिजनों में पुलिस को लेकर गुस्सा 

घटना के बाद से परिवारवालों का पुलिस पर गुस्सा दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन विवाद था. उसी को लेकर झड़प हुई. झड़प के दौरान लूडो सिंह ने फायरिंग की, जिसमें गोली उसकी भाभी को लग गई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या का आरोपी देवर घटना के बाद फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >