बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

इसलामपुर थाना क्षेत्र के हरसेनी गांव मे नाली विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को पेट में चाकू मार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया.

इसलामपुर. इसलामपुर थाना क्षेत्र के हरसेनी गांव मे नाली विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को पेट में चाकू मार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी युवक को ग्रामीणों ने इलाज के लिए आनन फानन में विम्स पावापुरी ले गया, जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी युवक इसलामपुर थाना क्षेत्र के हरसेनी गांव निवासी शिवालक यादव का पुत्र सुनील यादव बतलाया जाता है. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हरसेनी गांव निवासी जख्मी सुनील यादव एव योगेन्द्र यादव के बीच पूर्व से ही नाली विवाद को लेकर दोनों के बीच मामूली झंझट होते रहता था. शनिवार को दोनों युवक कुछ बात करते-करते दोनों में विवाद बढ़ गया. उसी दौरान योगेन्द्र यादव ने चाकू निकाल कर सुनील यादव के पेट मे मार दिया. मारपीट के क्रम में योगेन्द्र यादव ने सुनील यादव के पेट मे ताबडतोड़ तीन बार और सिर पर दो बार चाकू से प्रहार कर हमला कर दिया जिसमे सुनील यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >