Sheikhpura News 🙁रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना के कसार गांव में दो बच्चों का मिलने की घटनाक्रम मे सीपीआई का शिष्टमंडल घटना स्थल का जायजा लिया.
इस मौके पर सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय अपने सहयोगी नेता और कार्यकर्ता साथ घटना स्थल पर पहुंचे.
एनडीए 2 की सरकार बिहार में बनते ही अपराध बेलगाम
उन्होंने कहा कि एनडीए 2 की सरकार बिहार में बनते ही अपराध बेलगाम हो गया है. संपूर्ण बिहार मे अपराध अनियंत्रित हो गया है, जिससे शेखपुरा भी वंचित नही रहा. जिले के अंदर लगातार सप्ताह भी नहीं गुजरता है कि बड़े अप्रिय घटना घट जाने की खबर से जिले में भय और दहशत के वातावरण में जीने के लिए आम जनमानस वेवस है.
उन्होंने आम जनता से आवाहन करते हुए कहा कि सभी लोग आपस में भाईचारा और एकता बन बनकर इस संकट के घड़ी में धैर्य का परिचय दें.
सीपीआई संपूर्ण बिहार में बेलगाम अपराध के खिलाफ आंदोलन करेंगी
उन्होंने कहा कि सीपीआई संपूर्ण बिहार में बेलगाम अपराध के खिलाफ आंदोलन करने जा रही हैं. शेखपुरा जिले के अंदर भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई 2026 को बढ़ते अपराध और जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर जन आक्रोश प्रदर्शन करने जा रही है. उन्होंने कहा की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की गति और तेज की जाएगी.
Also Read: हरनौत में ताला काट जेवरात समेत 1 लाख रुपए का सामान किया
