शहर के होटलो में पुलिस ने सघन छापेमारी

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने रविवार देर रात शहर के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया.

शेखपुरा. जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने रविवार देर रात शहर के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर आदर्श थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाया गया.जांच के दौरान पुलिस टीम ने होटलों में ठहरे लोगों से गहन पूछताछ की और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया. इसके साथ ही होटल रजिस्टरों को खंगाल कर यह सुनिश्चित किया गया कि सभी आगंतुकों की एंट्री नियमानुसार दर्ज है या नहीं. इसके अलावा रेलवे स्टेशन, ट्रेनों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर भी जांच अभियान चलाया गया.पुलिस ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए. नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. इस अभियान में एएसआई पंकज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >