Nalanda News🙁रंजीत कुमार ) नालंदा जिला के हरनौत थाना इलाके के हरनौत बाजार के मोहल्ले में एक बार फिर से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मामला सोमवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही ही जहां चोरों ने बंद पड़े घरों को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत नगद और कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
मोहल्ले में इतनी बड़ी घटना हो गई उसके बावजूद भी पड़ोसी लोगों को भनक तक भी नहीं लगी. मकान मालिक अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से घर में ताला लगाकर शेखपुरा गए हुए थे.
आज मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे पड़ोसी के द्वारा फोन के माध्यम से सूचना मिली कि घर के में गेट का दरवाजा खुला हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर तो देखा कि में गेट का ताला टूटा कटा हुआ है. जब अंदर प्रवेश किया तो सभी कमरा का भी ताला कटा हुआ था और रूम में रखें अटैची,बक्सा से सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था.
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के पड़ोसी लोग जमा हो गए। मकान मालिक ने बताया कि अटैची में रखें आठ आना भर के एक जोड़ा सोने का कान वाली, बेशर, चांदी का पायल, 27 हजार रुपए नगद समेत अन्य महंगे सामान गायब था. जिसकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई है. वही पड़ोसी भाजपा नेता सनी कुमार पटेल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने कटर मशीन से सभी ताला को काटकर घटना को अंजाम दिया है.
चोरी हो जाने से मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वह घटना के संबंध में हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर जांच में जुट गई है।आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के द्वारा चोरों की पहचान की जा रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा.
