ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत

थाना क्षेत्र के पुरानी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई.

हरनौत. थाना क्षेत्र के पुरानी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना शुक्रवार की सुबह की है. मृत युवक की पहचान नालंदा जिले के ओंगारी पीरबीघा ओपी थाना क्षेत्र के विसुईबीघा गांव के निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र टुनटुन कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक से युवक तेज गति से हरनौत की तरफ जा रहा था. इसी दौरान हरनौत बाजार के पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया करने में जुट गई. थानाध्यक्ष मो अबू तालिब अंसारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है. ट्रक को जब्त कर लिया गई है. परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी. वही मौत की खबर सुनते हैं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >