टीकाकरण को लेकर सिलाव में हुई बैठक

प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में टीकाकरण को बढावा देने के लिए प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्यशाला आयोजित की गई और टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा की गईं.

सिलाव. प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में टीकाकरण को बढावा देने के लिए प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्यशाला आयोजित की गई और टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा की गईं. निर्णय लिया गया कि चिन्हित 13 क्षेत्रों में विशेष जागरूकता”””””””” गतिविधियां चलाई जाएंगी. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत करना तथा गावी इंटरवेंशन वाले 13 सत्र स्थलों पर विशेष घ्यान केंद्रित करना है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सरकार के द्वारा निः शुल्क बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों टीवी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, गलघोंटू, कुकुरखासी, टेटनस, न मीजल्स, जापानी इन्फलाइटिस इत्यादि बीमारी से बचाव के टीका दिया जाता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पुरूषोत्तम प्रियदर्शी ने बताया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर बने कार्ययोजना के अनुसार एएनएम के द्वारा टीकाकरण का कार्य किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >