Malmas Mela 2026🙁सुनील कुमार ) राजगीर मलमास मेला 2026 के शुभारंभ के साथ धार्मिक नगरी राजगीर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठी. मेले का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया.
इसी अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा फहराने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया.
धर्म ध्वजा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार एवं गायत्री परिवार के जिला प्रतिनिधि हरिहर प्रसाद ने संयुक्त रूप से धर्म ध्वजा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवादा, जहानाबाद, नालंदा, पटना और गया से पहुंचे सैकड़ों परिजनों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
मुख्य अतिथि संजय कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन, आवास, सत्संग, कीर्तन एवं यज्ञ की व्यवस्था करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने लोगों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग और दान देने की अपील की हैं.
तीर्थ यात्रा, देव दर्शन और भारतीय संस्कृति में तीर्थों के महत्व पर चर्चा
कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार विद्यार्थी ने तीर्थ यात्रा, देव दर्शन और भारतीय संस्कृति में तीर्थों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तीर्थ केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, ज्ञान और संस्कार का केंद्र है.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत युग साहित्य एवं अंगवस्त्र देकर किया गया. इस अवसर पर अनिल, अभिमन्यु, रविंद्र, सत्येंद्र, बच्चन, दीनानाथ, प्रमिला, विवेक, सुबोध, बृजकिशोर, कुणाल, रोशन सहित गायत्री परिवार के सैकड़ों परिजनों का सराहनीय सहयोग रहा है.
Also Read : बेगूसराय में आज़ादी के बाद भी सड़क को तरस रहा मुसहर टोला, पगडंडी पर गुजर रही जिंदगी
