नालंदा : हिलसा जेल में लगा स्वास्थ्य शिविर, 80 बंदियों की हुई जांच, डॉक्टरों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

नालंदा जिले के हिलसा जेल में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया। इस दौरान 80 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Nalanda News : नालंदा जिले के हिलसा जेल में विशेष शिविर लगाकर बंदियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गयी. इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुषी, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. प्रेरणा प्रतीक आदि चिकित्सकों ने बंदियों की जांच और उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. चिकित्सकों की इस टीम ने बंदियों की नेत्र, दांत, कान, बीपी, शुगर, गुप्त रोग, स्त्री रोग, टीबी आदि विभिन्न बीमारियों की विस्तृत जांच की.

बंदियों को मिला सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जेल कर्मचारियों एवं बंदियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सीपीआर (CPR) तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस दौरान डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बंदियों को संबोधित करते हुए अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाने के बजाय चिकित्सकों के सामने खुलकर बताने की सलाह दी ताकि समय पर उनका सही इलाज हो सके.

उन्होंने बदलते मौसम से होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव और रोजमर्रा के खान-पान में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी.

80 बंदियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, अधिकारी रहे मौजूद

इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में कुल 80 बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी, जिनमें 10 महिला व 70 पुरुष बंदी शामिल थे. इन सभी बंदियों को आवश्यक इलाज के बाद डॉक्टरों की सलाह पर दवाइयां दी गयीं. इस विशेष मौके पर जेल अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपाधीक्षक अनिल कुमार, सहायक अधीक्षक विश्वजीत कुमार, जेल के डॉ. शहनाज शाहीन, फार्मासिस्ट मो. सलमान, ड्रेसर अखिलेश्वर प्रसाद तथा जीएनएम निशा वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >