हेमंत ट्रॉफी जिला क्रिकेट टीम घोषित, 18 खिलाड़ी चयनित
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित हेमंत ट्रॉफी सीनियर वर्ग के तहत मगध जोन टूर्नामेंट के लिए जिला क्रिकेट संघ की 18 सदस्य टीम की घोषणा की गई है.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
शेखपुरा. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित हेमंत ट्रॉफी सीनियर वर्ग के तहत मगध जोन टूर्नामेंट के लिए जिला क्रिकेट संघ की 18 सदस्य टीम की घोषणा की गई है. यह घोषणा तीन दिवसीय आयोजित ट्रायल कैंप की समाप्ति के बाद की गई. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, सचिव संजय कुमार, पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि बिहार रणजी खिलाड़ी नवाज खान को शेखपुरा टीम का कप्तान और सोनू सिंह को उप कप्तान बनाया गया है. खिलाड़ियों में अमरजीत राय, मो सत्तार, सूरज विजय, अनुराग रंजन, मंजीत यादव, प्रशांत कुमार ,वीर अभिमन्यु ,सचिन कुमार, हिमांशु कुमार, दीपक राजा, सेमी गेल सैम, रश्मिकांत, विजेंद्र विजेता, अंशु ,संतोष कुमार, आर्यन अमन और अंशु राज शामिल है. टूर्नामेंट के सभी मैच नालंदा जिले के एकंगरडीह के मैदान में खेले जाएंगे सभी मैच 50-50 ओवरों के निर्धारित हैं. शेखपुरा का पहला मुकाबला गया जिला की टीम के साथ 2 मार्च रविवार को निर्धारित है. दूसरा मुकाबला नवादा के साथ 6 मार्च और तीसरा मुकाबला नालंदा के साथ 7 मार्च को निर्धारित है. सभी मैच सफेद गेंद के साथ खेले जाएंगे. शेखपुरा जिला टीम के खिलाड़ियों के लिये जर्सी भी लंच किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।