खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता का निर्देश

डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

शेखपुरा.डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी. इस्व्के साथ ही खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मार्च और अप्रैल का खाद्यान्न वितरण हर हाल में शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में लक्ष्य प्राप्त न करने वाले या लापरवाही बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर अनिवार्य रूप से सूचना पट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को उपलब्ध स्टॉक और दरों की जानकारी मिल सके. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित अंतराल पर पीडीएस दुकानों की सघन तलाशी और औचक निरीक्षण करें. यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.इस समीक्षा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम निरीक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >