नालंदा में सीएम की संभावित समृद्धि यात्रा 26 को

सीएम नीतीश कुमार की नालंदा में संभावित समृद्धि यात्रा 26 मार्च को है जिसे लेकर लोगों को काफी उम्मीदे बंधी है.

बिहारशरीफ. सीएम नीतीश कुमार की नालंदा में संभावित समृद्धि यात्रा 26 मार्च को है जिसे लेकर लोगों को काफी उम्मीदे बंधी है. समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम श्री कुमार बहुप्रीतिक्षित बिहारशरीफ शहर के भरावपर फ्लाईओवर का भी उदघाटन कर सकते हैं. यात्रा के दौरान सीएम विकास योजनाओं की समीक्षा और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी द्वारा जारी पत्र में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, सचिवों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. यात्रा के दौरान सरकार की प्रमुख योजनाओं, विशेष रूप से ‘सात निश्चय’ से संबंधित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा. सूत्रों क अनुसार सीएम नीतीश कुमार के प्रमुख कार्यक्रमों में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ के अलावे जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं जन संवाद शामिल है. बताते चलें कि सीएम की ‘समृद्धि यात्रा’ का पांचवां चरण 23 से 26 मार्च तक होगी. यात्रा क्रम में 26 को मुख्यमंत्री नालंदा आएंगे. मुख्यमंत्री के रूप में गृहजिले में यह उनकी अंतिम यात्रा होगी. इधर, सीएम की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां काफी तेज हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >