बिहारशरीफ़ विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से बड़ी लोन की राशि दिलाने के नाम पर लोगों को आर्थिक चपत लगाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ दीपनगर थाने की पुलिस ने की है. इस मामले में गिरोह के संचालक को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को इससे संबिंधित शिकायतें मिल रही थी. शुक्रवार को एक विशेष अभियान के दौरान गिरोह के संचालक उस वक्त पकड़ा गया जब वह कोलकाता भागने की फिराक में था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के लखनु विगहा गांव निवासी अनुज प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से सिम लोडेड नौ मोबाइल फोन,एक एसबीआई का फजी एटीएम कार्ड,नालंदा से निबंधित एक मोटरसाइकिल व 87 सौ रूपये नकद बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान दीपनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक जावेद खान को फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई. जानकारी के तत्काल बाद उसे थाना क्षेत्र के मेहनौर मोड़ के पास से तब गिरफ्तार किया जब वह कोलकाता भागने की फिराक में था. युवक से जब्त मोबाइल की जब जांच की गयी तो एनसीआपी पोर्टल पर उसके द्वारा ठगी की कई शिकायतों का पता चला. उसने अपने मोबाइल से देश के विभिन्न राज्यों से पैसे मंगवाने के साक्ष्य मिले हैं. प्रारंभिक पूछताछ में उसे ठगी से संबंधित कई अहम जानकारी पुलिस को दी है. उसे अपने गिरोह के कई अन्य युवकों का नाम पुलिस को बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
